{"_id":"59fc75954f1c1bb6678b91cb","slug":"91509717397-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के जरिए कैंसर रोग के प्रति जागरूक करेंगे एमबीबीएस प्रशिक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के जरिए कैंसर रोग के प्रति जागरूक करेंगे एमबीबीएस प्रशिक्षु
Updated Fri, 03 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.....
कैंसर से जागरूक करने के लिए सात को रैली
चंबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु और स्टाफ रहेगा मौजूद
चंबा अस्पताल में कैंसर केयर यूनिट के खुलने की भी दी जाएगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
चंबा वासियों को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करने के लिए एमबीबीएस प्रशिक्षु सात नवंबर को एक जागरूकता रैली निकालेंगे। इस दौरान लोगों को कैंसर बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। रैली में प्रशिक्षुओं के साथ चंबा मेडिकल कॉलेज का स्टाफ भी मौजूद रहेगा। रैली चंबा मेडिकल कॉलेज से शुरू होकर पूरे शहर का चक्कर लगाएगी। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कैंसर बीमारी किस तरह से होती है। उसके उपचार एवं रोकथाम के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में कैंसर केयर यूनिट खुल चुका है। यहां पर कैंसर रोग से पीड़ित मरीज अपना उपचार करवा सकते हैं। इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए चंबा से बाहर नहीं जाना होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में ही उनका उपचार किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में कैंसर रोग की दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसका ऑर्डर दिया जा चुका है। रैली के आयोजन को लेकर प्रबंधन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
...
निकाली जाएगी रैली : डॉ. विनोद शर्मा
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि सात नवंबर को कैंसर रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली जाएगी। इसमें एमबीबीएस प्रशिक्षु व अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहेगा। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करना है।