{"_id":"5af089834f1c1b3b0a8b8be8","slug":"81525713283-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज चंबा में एक महीने में खुलेगा डायलिसिस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज चंबा में एक महीने में खुलेगा डायलिसिस सेंटर
Updated Mon, 07 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
doctors
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवीण कुमार
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में एक माह के भीतर डायलिसिस सेंटर खुले जाएगा। डायलिसिस केंद्र खुलने से जिले के मरीजों को किडनी के उपचार के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसको लेकर कोलकाता की कंपनी और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के बीच सोमवार को एमओयू साइन हो गया है।
एमओयू साइन करते समय कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये की सिक्योरिटी भी जमा करवाई गई। चंबा अस्पताल में योजना के तहत डायलिसिस की तीन यूनिटें स्थापित की जाएंगी। इनके ऊपर 1.2 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन
कंपनी को तय समय सीमा में के भीतर डायलिसिस केंद्र बनाना होगा। इसके लिए अस्पताल में जगह का भी चयन कर लिया गया है। अब जिले के किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए जिले से बाहर नहीं जाना होगा। चंबा के लिए डायलिसिस सेंटर की घोषणा तीन माह पहले हुई थी। मगर प्रदेश सरकार डायलिसिस सेंटर बनाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही थी।
विज्ञापन
एक समय में तीन मरीजों का होगा डायलिसिस
केंद्र में एक समय में तीन मरीजों का डायलिसिस होगा। प्रदेश सरकार ने एक बार डायलिसिस करवाने का शुल्क ---- रुपये निर्धारित किया है जबकि वर्तमान में मरीजों को दूसरे जिलों और प्रदेश से बाहर जाकर डायलिसिस करवाना पड़ता है। इसमें हजारों रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा समय की बर्बादी भी होती है। केंद्र खुलने से जिले के किडनी मरीजों को चंबा शहर में ही इसकी सुविधा मिलेगी।
एक महीने के भीतर चंबा में खुलेगा डायलिसिस सेंटर : डॉ. ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि डायलिसिस सेंटर को लेकर कोलकाता की कंपनी से एमओयू साइन हो चुका है। एक माह के भीतर चंबा में डायलिसिस सेंटर खुल जाएगा। इसका लाभ जिले के मरीजों को मिलेगा।