फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shortage of doctors at Pukhri centre to be resolved soon.

Chamba News: पुखरी केंद्र में जल्द दूर होगी डॉक्टरों की कमी

Sun, 06 Sep 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors at Pukhri centre to be resolved soon.
अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में प्रतिनियुक्ति पर दो-दो दिन डॉक्टरों की तैनाती
विज्ञापन

आसपास के गांवों को घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पुखरी में अब जल्द मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बीएमओ समोट को चिकित्सकों की दो-दो दिन की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मरीजों को केंद्र में ही जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवाइयों की उपलब्धता, जांच और उपचार व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र में नियमित चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने की समस्या सामने आई। सीएमओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए बीएमओ समोट को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रतिनियुक्ति पर डॉक्टरों की तैनाती से पुखरी के साथ कंडा, बैकुंठनगर, ढबरेन और आसपास के अन्य गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। सामान्य बीमारी और स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें दूर स्थित अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। घर के नजदीक चिकित्सकीय सुविधा मिलने से मरीजों का समय और परेशानी दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जालम भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मरीजों को समय पर उपचार मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना विभाग की प्राथमिकता है। लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए नजदीकी केंद्रों में डॉक्टरों की सुविधा जरूरी है।
उन्होंने केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने, जांच सुविधाएं सुचारु रखने और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर और स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

सीएमओ ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित टीकाकरण तथा गैर-संचारी रोगों की जांच और रोकथाम संबंधी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए। डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति से पुखरी केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होने और आसपास के ग्रामीणों को घर के पास उपचार की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed