फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   95 seats filled in the first round of counseling.

Chamba News: पहले राउंड की काउंसलिंग में भरीं 95 सीटें

Sun, 06 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
95 seats filled in the first round of counseling.
एमबीबीएस की सीटें भरने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, दो राउंड की काउंसलिंग बाकी
विज्ञापन

ऑल इंडिया कोटे की 18 सीटों में सिर्फ एक प्रशिक्षु ने ही लिया चंबा में दाखिला
इसी महीने होगी दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसलिंग, प्रबंधन की निगाहें टिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस की सीटें भरने की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ने लगी है। पहले राउंड की काउंसलिंग में कॉलेज की 95 सीटों पर दाखिले हो गए हैं।
दो राउंड की काउंसलिंग होना बाकी है। ऐसे में कॉलेज में बची हुई सीटों के भी भरने की उम्मीद है। पहले राउंड की काउंसलिंग के बाद कॉलेज प्रशासन को बड़ी राहत मिली है। पहले राउंड में जिन सीटों पर दाखिला नहीं हो पाया था, उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया गया।
विज्ञापन


ऑल इंडिया कोटे के तहत चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली 18 सीटों में से महज एक सीट पर ही अभ्यर्थी ने चंबा में दाखिला लिया है। आगामी काउंसलिंग में इन सीटों के भरने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में 121 सीटें भरी जाएंगी। इसमें 95 पर दाखिला हो चुका है। मेडिकल ऑफिसर कमीशन में चंबा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के दो टॉपर निकलने के बाद यहां एडमिशन पाने के लिए प्रदेश भर से प्रशिक्षु दिलचस्पी ले रहे हैं। शुरुआत में यही भ्रांति थी कि शायद डॉक्टरों की कमी कहीं न कहीं प्रशिक्षुओं की पढ़ाई पर भी बुरा असर डाल सकती है लेकिन जो परिणाम पिछले कुछ वर्षों में देखने को मिले हैं, उसे देखकर छात्रों और अभिभावकों का इस कॉलेज पर भरोसा बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि दो राउंड की काउंसलिंग इसी माह होने वाली है। इसमें मेडिकल कॉलेज की बची हुई सीटों पर एडमिशन हो जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed