फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One day, the children took on the role of teachers.

Chamba News: बच्चों ने एक दिन संभाली शिक्षक की भूमिका

Sun, 06 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
One day, the children took on the role of teachers.
दरकोटी स्कूल में शिक्षा संवाद और शिक्षक दिवस समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला दरकोटी में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने एक दिन के लिए शिक्षक की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का संचालन करने के साथ कॉपियां जांचीं, गृहकार्य दिया और एमडीएम, खेलकूद गतिविधियों तथा समय पर छुट्टी जैसी जिम्मेदारियां भी संभालीं। हाउस की बारी लगाने संबंधी गतिविधियों का संचालन भी बच्चों ने स्वयं किया।
इससे पहले विद्यालय में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष आशा कुमारी ने की। विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने शिक्षा संवाद के उद्देश्य और विद्यालय के विकास में अभिभावकों व समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षा, शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यालयी संसाधनों, अभिभावक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। स्मार्ट कक्षाओं, डिजिटल तकनीक, ई-लर्निंग, पुस्तकालय, खेल मैदान और अन्य आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को स्वयं बनाए कार्ड, पेन, चॉकलेट और फूल देकर सम्मानित किया तथा कविता वाचन किया। विद्यालय प्रभारी सुनील जरियाल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए अभिभावकों और समुदाय के सहयोग को जरूरी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed