फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   रात के समय ब्लड बैंक में तैनात होगा कर्मचारी

रात के समय ब्लड बैंक में तैनात होगा कर्मचारी

Wed, 26 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रात के समय ब्लड बैंक में तैनात होगा कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चंबा के ब्लड बैंक में अब रात के समय भी एक कर्मचारी अपनी सेवाएं देगा। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस बारे व्यवस्था करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अगर किसी मरीज को रात को ब्लड की आवश्यकता पड़ती है तो उन्हें तुरंत ब्लड मुहैया हो सके। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। खबर की पुष्टि मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. अनिल औहरी ने की है। इससे पहले क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में ब्लड बैंक में रात के समय कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं रहता है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मरीजों को आपातकालीन स्थिति में ब्लड की व्यवस्था करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की गाड़ी कर्मचारी को लेने जाती थी। कर्मचारी की आवाजाही में ही करीब एक से डेढ़ घंटा निकल जाता था और औपचारिकता पूरी करने में भी समय लग जाता था। अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से इस समस्या को हल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अनुसार ब्लड बैंक में एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।

प्रबंधन कर रहा प्रयास: औहरी
पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. अनिल औहरी ने बताया कि ब्लड बैंक में एक कर्मचारी की तैनाती करने के लिए प्रबंधन प्रयास कर रहा है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को ब्लड आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed