{"_id":"64bc10ed2ea4e18161090cd4","slug":"717-grams-chitta-recovered-from-the-house-case-registered-chamba-news-c-88-1-ssml1004-3660-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: घर से 7.17 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: घर से 7.17 ग्राम चिट्टा बरामद, मामला दर्ज
Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में पुलिस ने एक घर से 50 वर्षीय व्यक्ति से 7.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक चंबा पुलिस एसआईयू सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव वांगल, तहसील सलूणी के रहने वाले अश्वनी कुमार उर्फ बिट्टू के घर में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घर की तलाशी ली। कार्रवाई के समय महिला पुलिस भी वहां मौजूद रही। पुलिस जब तलाशी को अंजाम दे रही थी तो घर में रखी एक पहाड़ी टोपी पर नजर पड़ी। पुलिस ने टोपी को उठाकर जांचा तो टोपी में चिट्टा छिपाकर रखा हुआ पाया गया। पुलिस ने चिट्टा बरामद कर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना खैरी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही चिट्टा तस्करी का एक मामला दर्ज है। अब उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।