{"_id":"59f72db94f1c1bcf538b9dd2","slug":"71509371321-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-किलाड वाया साच पास मार्ग से पहुचेंगी अब ईवीएम और वीवीपैड मशीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-किलाड वाया साच पास मार्ग से पहुचेंगी अब ईवीएम और वीवीपैड मशीने
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Road Shimla
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। कबायली क्षेत्र पांगी के लिए अब चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें भेजी जाएगी। मौसम के अनुकूल रहने के चलते निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है। इससे पूर्व मौसम के करवट बदलते ही निर्वाचन आयोग ने हेलीकॉप्टर से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें पांगी पहुंचाने की व्यवस्था की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने इसकी पुष्टि की है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के अधीन 35 पोलिंग स्टेशन आते हैं। आगामी 9 नवंबर को विधानसभा चुनावों के चलते मतदान होना है। इससे पूर्व ही सभी तैयारियां निर्वाचन आयोग ने कर ली है। इससे पूर्व जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्का हिमपात होने से साच पास मार्ग पर तीन से चार इंच तक बर्फबारी हुई थी। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने पांगी के लिए हेलीकाप्टर के जरिये ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें भेजने का निर्णय लिया था।
18868 है पांगी की आबादी
जनजातीय क्षेत्र पांगी 1601 वर्ग किलोमीटर के परिक्षेत्र में फैला है। कबायली क्षेत्र पांगी की 17 पंचायतों में कुल 18868 की आबादी है। विधानसभा चुनावों के दौरान कबायली क्षेत्र पांगी में निर्वाचन आयोग के 35 पोलिंग बूथ स्थापित होंगे। इन पोलिंग बूथों के लिए चंबा-किलाड वाया साच पास मार्ग से मंगलवार को जिला मुख्यालय चंबा से ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनों को भिजवाया जाएगा। विस चुुनावों के लिए 9 नवंबर को मतदान प्रक्रिया के बाद 10 नवंबर को ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें चंबा लाई जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि मौसम के अनुकूल रहने की सूरत में अब हेलीकाप्टर के बजाये चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग से ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को भेजा जाएगा।