{"_id":"59777fcd4f1c1b02528b46f3","slug":"61501003725-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में गिर रहा स्टार नाइटों का स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में गिर रहा स्टार नाइटों का स्तर
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
मिंजर मेले की स्टार नाइटों का स्तर गिरता जा रहा है। प्रशासन और मेला कमेटी बार-बार कलाकार रिपीट कर रही है। इस बार भी कलाकार रिपीट किए गए हैं। दो नए कलाकारों को मौका दिया गया है। इसमें पंजाबी गायक कौर बी और बालीवुड गायक शाहिद हिमालया शामिल हैं। पहले मिंजर मेले की हर सांस्कृतिक संध्या स्टार होती थी। पिछले कुछ सालों से स्तर गिरता जा रहा है। यहां तक कि मेला कमेटी लोगों के सुझाव लेती है लेकिन उन पर अमल नहीं होता है। मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्याओं के बढ़िया आयोजन को लेकर गई महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। इसमें पंजाबी, हिमाचली और बालीवुड के नामी कलाकारों पर चर्चा हुई। बाद में ऐसे कलाकारों को बुलाया गया जोकि कई बार मिंजर मेला में प्रस्तुति दे चुके हैं। प्रत्येक वर्ष प्रशासन की ओर से बुलाए जाने वाले कलाकारों को लेकर विवाद होता रहा है। 2015 में बुलाए गए दिलेर मेहंदी को लेकर भी कई सामाजिक संस्थाओं ने विरोध जताया था। फिर भी उन्हें मिंजर मेले का मंच प्रदान किया।
....
बड़े कलाकारों पर चर्चा, पर नहीं बुलाए
मिंजर मेला संस्कृति उप समिति की बैठक में राहत फतेह अली खान, कुमार सानू, दिलजीत दोसांज, अमरिंदर गिल, कनिका कपूर, शेरी मान, गिप्पी गिरेवाल और अंकित तिवारी सहित अन्य कलाकारों के नामों पर चर्चा हुई थी। उनमें से एक भी कलाकार को मिंजर में नहीं बुलाया गया। ऐसा सिर्फ बिचौलिए को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।
.....
सुझाव पेटी के सुझावों पर नहीं फरमाया गौर
लोगों सुरेश कुुमार, चमन सिंह, रंजीत कुमार, हंस राज, जय सिंह, टेक चंद, चंद राम व राकेश कुमार का कहना है कि उपायुक्त कार्यालय में रखी सुझाव पेटी में डाले गए सुझावों के अनुसार एक भी कलाकार नहीं बुलाया गया है। सुझाव पेटी मात्र दिखावे के लिए ही रखी जाती है।