फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही चुराह की देहरा पंचायत

मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही चुराह की देहरा पंचायत

Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही चुराह की देहरा पंचायत
मुद्दा
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही चुराह की देहरा पंचायत
मरीज को इलाज के लिए तीस किलोमीटर दूर तीसा जाने को मजबूर
बैंक और स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा का इंतजार कर रहे स्थानीय ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा(चंबा)। भले ही राजनीतिक दल चुराह के विकास की बात कर रहे हो। मगर चुराह उपमंडल के तहत आती ग्राम पंचायत देहरा के ग्रामीणों को अभी भी मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है। इस पंचायत में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं है। छोटी से छोटी बीमारी के लिए ग्रामीणों को आज भी तीसा अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। इसके अलावा आज भी बैंक के लिए ग्रामीणों को 30 किलोमीटर का सफर तय कर तीसा मुख्यालय का रुख कर रहे हैं। ग्रामीण कहते हैं कि नेता विस और लोकसभा चुनावों के दौरान बड़े-बड़े दावे करते हैं। मगर चुनाव जीत जाने के बाद नेता पंचायत का रुख करना भी जरूरी नहीं समझते। पांच साल बाद भी नेता झूठे आश्वासनों की फेहरिस्त लेकर पंचायत में पहुंच रहे हैं। मगर अभी तक मूलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को नहीं मिल पाई है।
ग्रामीण पवन कुमार, शमी कुमार, छोटू, धीरज, प्रकाश, किरण, राजकुमार, कमलेश और पप्पू ने कहा कि स्वास्थ्य और बैंक सुविधा न मिलने से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ग्रामीणों को बैंक खातों से लेनदेन संबंधी कार्यों और स्वास्थ्य जांच के लिए तीसा पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया। बावजूद इसके अभी तक उक्त समस्याएं जस की तस है। सरकारी नुमाइंदे वोट बैंक के रूप में इस्तेेमाल कर रहे हैं। कुल मिलाकर देहरा पंचायत में मूलभूत सुविधाएं हर बार चुनावी मुद्दा बनती जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार ने किया अनसुना : हंसराज
भाजपा प्रत्याशी हंसराज का कहना है कि पिछले चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने के चलते उनकी हर मांगों को अनसुना किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी विस चुनावों में जीत के बाद देहरा पंचायत का विकास प्रमुखता से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय विधायक ने नहीं किया विकास : सुरेंद्र
कांग्रेसी प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज का कहना है कि स्थानीय विधायक ने देहरा पंचायत से वोट तो लिए। मगर ग्रामीणों को मांगे पूरी करने में कोई सकारात्मक पहल नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed