फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   40 pilgrims waited for the heli-taxi but returned disappointed.

मणिमहेश यात्रार : रात को भी खुला रहेगा चूड़ी अस्पताल

Wed, 26 Aug 2026 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
40 pilgrims waited for the heli-taxi but returned disappointed.
धरवाला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के बीच अब चूड़ी का अस्पताल रात में भी मरीजों के लिए खुला रहेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए डेपुटेशन पर पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डॉक्टर बारी-बारी से शाम और रात के समय सेवाएं देंगे। इससे मणिमहेश यात्रियों के साथ आसपास की करीब 12 पंचायतों के लोगों को भी रात में इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सीएचसी चूड़ी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। विभाग ने फिलहाल मणिमहेश यात्रा के दौरान अस्थायी तौर पर यह व्यवस्था की है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने रात की स्वास्थ्य सुविधा को स्थायी करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रांत ठाकुर, संजय राजपूत, प्यार सिंह, चमन लाल, देसराज और होशियार सिंह ने बताया कि सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से राड़ी, लोथल, सुनारा, तागी सहित अन्य पंचायतों के लोगों को राहत मिलेगी। रात के समय अचानक तबीयत बिगड़ने पर अब मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु को आपात स्थिति में स्वास्थ्य जांच या उपचार की जरूरत पड़ती है तो चूड़ी में ही इलाज मिल सकेगा। इससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी।

कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान सीएचसी चूड़ी में रात को भी डॉक्टरों की डेपुटेशन पर ड्यूटी रहेगी। डॉक्टर बारी-बारी से अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed