{"_id":"5c9e4cc4bdec22146325a4a3","slug":"31553878212-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व में काउंसलिंग प्रक्रिया से वंचित रहे दुर्गम क्षेत्रों के एलटी अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व में काउंसलिंग प्रक्रिया से वंचित रहे दुर्गम क्षेत्रों के एलटी अभ्यर्थियों की होगी काउंसलिंग
विज्ञापन
पहले काउंसलिंग वंचित एलटी अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जारी किया गया शेड्यूल, 28 मई को होगी काउंसलिंग
फरवरी महीने में मौसम खराब रहने से दुर्गम क्षेत्र के अभ्यर्थी रह गए थे वंचित
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। फरवरी महीने में भाषा अध्यापकों के पदों को भरने के लिए आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रहे जिला के दुर्गम क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 28 मई को आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व में वंचित रहे दुर्गम क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए यह मौका दिया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार जिला में बैचवाइज आधार पर 19 पद भाषा अध्यापकों के भरे जाने हैं। इस बारे में बैच की डिटेल सामान्य 2006, सामान्य आईआरडीपी 2007, एससी 2009, एसटी 2012, ओबीसी 2012, ओबीसी आईआरडीपी 2015 विभाग ने जारी की है। विभाग ने कहा है कि ऐसे अभ्यर्थी जो काउंसलिंग प्रक्रिया में मौसम की वजह से भाग नहीं ले पाए हैं और उनका नाम जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों की ओर से प्रेषित किया गया है, वे 28 मई को होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विभाग ने अभ्यर्थियों को दर्शाए गए बैच के अनुसार सभी वांछित दस्तावेज काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले उक्त पदों को लेकर 22 फरवरी और 23 फरवरी 2019 को काउंसलिंग रखी गई थी, लेकिन जिला में भरमौर, पांगी सहित अन्य क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ। हिमपात और बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। इस कारण अभ्यर्थी काउंसलिंग देने नहीं पहुंच पाए। ऐसे में विभाग की ओर से अब दोबारा शेड्यूल जारी किया गया है, ताकि वंचित रहे अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का मौका मिल सके।
जिला में बैचवाइज भरे जाने हैं 19 पद
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा फौजा सिंह ने ने बताया कि जिला में एलटी के बैचवाइज भरे जाने वाले पदों को लेकर पूर्व में काउंसलिंग निर्धारित की गई थी, लेकिन उस वक्त खराब मौसम के कारण जिला के अन्य दुर्गम क्षेत्रों के अभ्यर्थी नहीं पहुंच पाए। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने से वंचित रहे अभ्यर्थियों के लिए अब 28 मई 2019 को काउंसलिंग रखी गई है।