फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   305 primary schools in the district with the help of one teacher

जिले के 305 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

Thu, 25 Aug 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
305 primary schools in the district with the help of one teacher
चंबा। एक तरफ प्रदेश सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा के दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ जिले के विभिन्न स्कूल अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं। सरकार की ओर से चंबा को आकांक्षी जिले की सूची में शुमार तो कर दिया है लेकिन अभी तक स्कूलों में रिक्त पदों को नहीं भरा गया है।
विज्ञापन

हालात यह हैं कि जिले के 305 प्राथमिक स्कूल एक-एक अध्यापक के सहारे हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में एक ही अध्यापक होने के चलते पांच कक्षाओं को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है जबकि कार्यालय का कार्य भी इन्हीं अध्यापकों को देखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से रिक्त पदों का ब्योरा निदेशालय भेजा गया है लेकिन आज दिन तक अध्यापकों की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में बेहतर शिक्षा के दावे करने वाली सरकार की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 के बाद जिले में अध्यापकों के साक्षात्कार नहीं हुए हैं। इससे स्कूलों में अध्यापकों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। विभाग की ओर से पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के सहारे व्यवस्था बनाई जा रही है। इस अवधि में नए स्कूल भी खुले हैं। सरकार ने नए पद सृजित किए हैं लेकिन इन पदों को अभी तक नहीं भरा गया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा सुरेश कुमार शर्मा का कहना है कि जिला के 305 स्कूलों में एक-एक अध्यापक सेवाएं दे रहा है। कहा कि विभाग की ओर से निदेशालय को सूचित कर दिया है। उम्मीद है कि सरकार जल्द नियुक्तियां करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed