{"_id":"6415ede3dd1a30e84d090d16","slug":"3000-and-5000-meter-race-will-be-held-in-youth-chamba-news-c-19-1-92744-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: युवाओं में होगी 3,000 और 5,000 मीटर दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: युवाओं में होगी 3,000 और 5,000 मीटर दौड़
Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग पुलिस मैदान बारगाह में युवाओं की 3,000 और 5,000 मीटर की जिला स्तरीय दौड़ करवाएगा। इसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागी को नकद इनाम दिया जाएगा। 22 मार्च को यह प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिला खेल अधिकारी रूपेश रजवाल ने बताया कि 13 से 15 वर्ष और 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 3,000 मीटर और 5,000 मीटर की दौड़ करवाई जाएगी। इसमें जिले से संबंधित लड़के और लड़कियां भाग ले सकते हैं। इसके लिए 22 मार्च को सुबह 10:00 बजे जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी को अपनी आयु की पुष्टि हेतु आयु प्रमाण पत्र और दसवीं के प्रमाण पत्र की मूल प्रति, एक छाया प्रति और आधार कार्ड साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त इनामी राशि विजेता प्रतिभागी के बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। इसलिए प्रत्येक प्रतिभागी अपना बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड भी साथ लाना सुनिश्चित बनाएं। कहा कि प्रत्येक आयु वर्ग में प्रथम स्थान पाने वाले को 6,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 5,000 जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4,000 की धनराशि इनााम के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही विजेता प्रतिभागियों का चयन जिला बिलासपुर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय इनामी राशि प्रतियोगिता के लिए होगा।