{"_id":"5b6b20334f1c1b6e118b8060","slug":"21533747251-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह दिन से लापता एक युवक का शव चमेरा डैम में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह दिन से लापता एक युवक का शव चमेरा डैम में मिला
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुंडला/तीसा। कोटी पुल के पास 16 दिन पहले हुई जीप दुर्घटना में लापता दो युवकों में से एक युवक का शव चमेरा डैम से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला कर पोस्टमार्टम करवाया है। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान राजदीन पुत्र मुनीम गांव गहला खुशनगरी तीसा के रूप में हुई है। वहीं, अभी भी लापता दूसरे युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी अनुसार 24 जुलाई को पठानकोट से तीसा के लिए मुर्गों की सप्लाई लेकर जा रही जीप कोटी पुल से कुछ दूरी पर चमेरा डैम में जा समाई थी।
इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके लिए भाखड़ा के विशेषज्ञ गोताखोरों और सेना तक की मदद भी ली गई थी। मगर खराब मौसम होने और पानी के तेज बहाव की वजह से दोनों युवकों को तलाश करने में कामयाबी नहीं मिल पाई। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आखिरकार तलाशी अभियान को बंद कर दिया था। बुधवार को स्थानीय लोगों ने शव को चमेरा डैम में देखा और इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि चमेरा डैम में लापता दो युवकों में से एक का शव चमेरा डैम में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपंरात परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन