फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Sunny's explosive innings propels Saluni into the semi-finals.

Chamba News: सन्नी की तूफानी पारी से सलूणी सेमीफाइनल में

Sun, 06 Sep 2026 10:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
Sunny's explosive innings propels Saluni into the semi-finals.
चंबा। बरोटी मैदान में आयोजित चड़ास नाग जातर मेले की क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सलूणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवम इलेवन को दो विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान सन्नी ठाकुर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को हार के कगार से जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन

शिवम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 143 रन बनाए। टीम की ओर से चिक्कू ने 50 और नविंद्र ने 29 रन की पारी खेली। सलूणी की ओर से पवन और हैरी जरयाल ने दो-दो विकेट हासिल किए। 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सलूणी की टीम ने आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो सन्नी ठाकुर रहे। उन्होंने महज 32 गेंदों में आठ छक्कों और छह चौकों की मदद से नाबाद 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। एक समय सलूणी की टीम को चार ओवर में जीत के लिए 50 रन की जरूरत थी और उसके केवल दो विकेट शेष थे। ऐसे मुश्किल दौर में सन्नी ठाकुर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए लगातार बड़े शॉट लगाए और मुकाबले का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनकी शानदार पारी की बदौलत सलूणी ने दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। यह जानकारी प्रतियोगिता के स्कोरर सोनू कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed