{"_id":"59fc76894f1c1b70548baadb","slug":"201509717641-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेगुलर शास्त्री, एलटी, पंजाबी और उर्दू शिक्षकों को भी करना होगा डीएलएड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेगुलर शास्त्री, एलटी, पंजाबी और उर्दू शिक्षकों को भी करना होगा डीएलएड
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला चंबा के साल 2010-11 में नियमित हुए शास्त्री, भाषा अध्यापक, पंजाबी टीचर और उर्दू के अध्यापकों को भी डीएलएड का कोर्स करना होगा। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है। इसमें उक्त श्रेणी के शिक्षकों को भी डीएलएड करना अनिवार्य किया गया हैए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सात नवंबर है। आवेदन नहीं करने पर ऐसे शिक्षक इस लापरवाही के लिए स्वयं जिम्मेवार होंगे। जानकारी के अनुसार डीएलएड कोर्स की पढ़ाई उक्त शिक्षक ऑनलाइन ही करेंगे। एनआईओएस पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन होने के बाद शिक्षकों की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस बारे समस्त स्कूल प्रभारियों को ई-मेल व विशेष संदेश वाहक के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलजीत सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में संबंधित श्रेणी के अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए है।