{"_id":"5c98f3a5bdec2214154ea6ab","slug":"191553527717-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन मालिकों को ऑनलाइन जमा करवाने होंगे टैक्स और फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन मालिकों को ऑनलाइन जमा करवाने होंगे टैक्स और फीस
विज्ञापन
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में अब वाहनों की फीस व टोकन टैक्स कैश के रूप में जमा नहीं होगा। विभाग की ओर से यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है। जो दो अप्रैल से पूर्ण रूप से लागू हो जाएगा। इसके बाद वाहन मालिकों को अपने वाहनों को टैक्स व फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से जमा करवानी होगी। कैश के रूप में किसी प्रकार का लेन देन नहीं होगा। इस प्रक्रिया से वाहन मालिकों को भी लाभ होगा। क्योंकि उन्हें फीस या टैक्स जमा करवाने के लिए कार्यालय में लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आसान प्रक्रिया को अपनाते हुए वाहन मालिक ऑनलाइन अपने वाहनों के टैक्स व फीस को जमा करवा पाएंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से पंजीकृत वाहन मालिकों को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही कार्यालय में भी इसको लेकर सूचना पट्ट पर जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है। इतना ही नहीं, बाहरी राज्यों से हिमाचल में आने वाली आल इंडिया बसें, मैक्सी कैब या टैक्सी वाहन तभी प्रवेश कर पाएंगे, जब उनके पास ऑनलाइन कम्पोजिट कर फीस की स्लिप हो। एक मई के बाद परिवहन बैरियरों पर कैश रूप में कर अथवा अन्य फीस का लेन देन भी बंद हो जाएगा। इसे भरने के लिए भी वाहन मालिकों को अब ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा। इससे विभागीय अधिकारी को कागजी कार्रवाई पूरी करने से राहत मिलेगी। साथ ही वाहन मालिकों को भी कर व वाहन की फीस जमा करवाने में आसानी होगी।
आरटीओ चंबा ओंकार सिंह बोधपाल ने बताया कि वाहन मालिक वाहनों के टैक्स व फीस को ऑनलाइन जमा करवाएंगे। उन्होंने वाहन मालिकों से कैशलेस कार्यप्रणाली को कामयाब बनाने के लिए विभाग का सहयोग करने की अपील की है।