{"_id":"59f86e554f1c1bc1678b8635","slug":"191509453397-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोथा नाला मार्ग में स्ट्रीट लाइटों की हो मरम्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोथा नाला मार्ग में स्ट्रीट लाइटों की हो मरम्मत
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
street light
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। शहर के सरोथा क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय इस जंगल के रास्ते से आवाजाही करने में लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। केवल कृष्ण, हेमराज, ब्यास देव, विकास, अजीत, सुनील, रमेश, तिलक, संतोष, जोगेंद्र, प्रेमलाल और विजय ने बताया कि चंबा शहर के साथ लगती ककिंया, उटीप, पनेला और दाडूंई सहित अन्य रिहायशी बस्तियों के लोग कामकाज के लिए चंबा मुख्यालय में रोजाना आते हैं। इनके लौटने पर अंधेरा हो जाता है। ऐसे में सरोथा नाला जंगली क्षेत्र होने से अंधेरे में आवाजाही करने में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ती है। लोगों ने बताया कि उनकी वर्षों पुरानी मांग के बाद इस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी। मगर अब यह स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई है। बावजूद इसके अब इन स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं की जा रही है।
नप अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि सरोथा नाला में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा।