{"_id":"59f5d1004f1c1bca678b7f26","slug":"181509282048-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने चालकों को किया जागरूक
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए डलहौजी के सुभाष चौक पर यातायात पुलिस ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में डलहौजी के यातायात प्रभारी हरबंस लाल ने टैक्सी चालकों सहित अन्य वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। उन्होंने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ओवर स्पीड वाहन न चलाने की हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि अक्सर लोगों की लापरवाही और जल्दबाजी हादसों का कारण बनती है। मगर सबकुछ जानते हुए भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करना चाहते हैं, जिसका नतीजा होती है सड़क दुर्घटना। उन्होंने कहा कि कार चलाते समय मोबाइल पर बात करने के दौरान अगर सड़क पर पुलिस कर्मी दिख जाता है तो तुरंत फोन नीचे कर देते हैं और आगे बढ़ते ही कान पर लगा लेते हैं। इसका मतलब आपको पता है कि वाहन चलाते समय फोन पर बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि पुलिस भी समय-समय पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाती है।