फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन, बसों की आवाजाही बंद

चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन, बसों की आवाजाही बंद

Sat, 21 Apr 2018 07:33 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन, बसों की आवाजाही बंद
landslide - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। चंबा-होली मार्ग पर भूस्खलन होने से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी रूप से बंद हो गया है। जबकि 18 घंटों के बाद मार्ग पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई है। रविवार को बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होने के आसार हैं। मार्ग के अवरुद्ध होने से दोनों और बड़े-छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग के अवरुद्ध होने से जिला मुख्यालय चंबा से होली के लिए निकले लोगों को होली पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

वहीं, कुछ लोगों ने अपने रिस्क पर मार्ग को पैदल ही पार किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जियुरा के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। जो शनिवार को दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो पाया। मार्ग बंद होने से चंबा से होली की तरफ जाने वाली बसों सहित अन्य बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


होली आने जाने वाले लोगों को वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी। भूस्खलन होने से बड़ी चट्टानें सड़क पर गिर पड़ी। ड्ढनकी वजह से सड़क का डंगा भी धंस गया। लोनिवि ने सड़क से चट्टानों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही धंसे हुए डंगे को भी रिपेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर रमन कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, रवि कुमार, हंसराज, वीरेंद्र, योगराज, कमल कुमार और रजनीश ने बताया कि चंबा-होली मुख्य मार्ग बंद होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार होली-उतराला सुरंग का निर्माण करवा देती है, तो इस मार्ग के बंद होने की स्थिति में लोगों के पास दूसरा विकल्प रहेगा।


बड़े वाहनों की आवाजाही करवा दी गई बहाल : एसके धीमान
लोनिवि के सहायक अभियंता एसके धीमान ने बताया कि उपरोक्त मार्ग को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। रविवार को बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed