फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मलान ने घोल्टी, शिवम ने भाला को हराया

मलान ने घोल्टी, शिवम ने भाला को हराया

Fri, 03 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
मलान ने घोल्टी, शिवम ने भाला को हराया
cricket competition - फोटो : cricket competition
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में मलान की टीम ने घोल्टी की टीम को दो विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए घोल्टी टीम ने निर्धारित बीस ओवरों में 93 रन बनाए।

इसमें बब्बू ने 19 और मनोज ने दस रनों का योगदान दिया। मलान की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कोपड़ा ने तीन, तन्नु ने दो और मितु और अतु ने एक-एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मलान की टीम ने आठ विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


मलान की ओर से करन ने 18, रिशू ने दस रन बनाए। घोल्टी की ओर से सन्नी ने चार, मनोज ने दो विकेट झटके। दिन के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवम इलेवन ने निर्धारित बीस ओवरों में 167 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाला की टीम महज साठ रनों पर आल आउट हो गई। शिवम इलेवन ने यह मैच 107 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक सचिव राजीव सहगल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed