{"_id":"60f569538ebc3e6d9166c1b0","slug":"16-headmasters-promoted-to-cht-chamba-news-sml3773854152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सोलह मुख्याध्यापक बने केंद्रीय मुख्य शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सोलह मुख्याध्यापक बने केंद्रीय मुख्य शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के प्राइमरी स्कूलों में तैनात 16 मुख्याध्यापकों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत मुख्याध्यापक अब अन्य स्कूलों में बतौर केंद्रीय मुख्य शिक्षक सेवाएं देंगे। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेशों के मुताबिक मुख्याध्यापक से केंद्रीय मुख्य शिक्षक बने इन अध्यापकों को दस दिन के भीतर अन्य स्कूलों में अपनी ज्वाइनिंग देनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए शिक्षक खुद जिम्मेदार होंगे।
जानकारी के मुताबिक जुलाहकड़ी में तैनात रीना कुमारी को साहो, कुड्डी में तैनात कमल कुमार को त्रिठा, कोह में तैनात आशा देवी को कियाणी, बिन्ना में तैनात नेक राज को लेच और मलुरा में तैनात सुनीता चौहान को भनाड़ में बतौर केंद्रीय मुख्य शिक्षक ज्वाइन करना होगा। इसके अलावा सामु में तैनात जगदीश चंद को घटासनी, बालू में तैनात नलिनी को उटीप, कुठेड़ में तैनात उर्मिला देवी को सठली, काला फाट में तैनात रूबीना अख्तर को पण्ताह, करयूणी में तैनात अमर सिंह को सुराल में ज्वाइन करना होगा।
वहीं, प्रौथा में तैनात मोहम्मद अयूब को ब्रेही, रोड़ी में तैनात रीता कुमारी को पद्दर, बतोट में तैनात पुष्पा देवी को सिढकुंड, पुखरी में तैनात राज सिंह को टिकरू, कुम्हारका में तैनात परस राम को रान, लुहानी में तैनात शिव राम को बंजवाड़ में बतौर सीएचटी तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में तैनात 16 मुख्याध्यापकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक बनाया गया है। कहा कि इसके बारे में अधिसूचना जारी हो गई है।