फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रदेश सरकार आउठसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं ठोस नीति

प्रदेश सरकार आउठसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं ठोस नीति

Fri, 25 May 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार आउठसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं ठोस नीति
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बने नीति
विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ भरमौर की बैठक मिनी सचिवालय भरमौर में हुई। अध्यक्षता प्रधान रवि शर्मा ने की। इस दौरान महासंघ की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में समस्त पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के हरेक विभाग में आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी जा रही है। इसके चलते आउटसोर्स कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। महासंघ का कहना है कि वे पिछले काफी सालों से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द उनके लिए ठोस नीति बनाई जाए। बैठक में संदीप कुमार, नागेश कुमार, कन्हैया लाल, विपिन कुमार, महिंद्र सिंह, संजय कुमार, रमेेश कुमार, मीना देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed