{"_id":"5bbf8765bdec2250503d052d","slug":"141539278693-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रक से कंटेनर पलटने से मार्ग हुआ अवरूद्ध्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-तीसा मार्ग पर ट्रक से कंटेनर पलटने से मार्ग हुआ अवरूद्ध्
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर नडु नाला के पास कंटेनर लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। इससे ट्रक में लदा ट्राला नीचे गिर गया। गनीमत रही कि ट्रक और कंटेनर की चपेट में कोई राहगीर और वाहन नहीं आया। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। सड़क में कंटेनर और ट्रक फंसने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना खैरी का दल मौके पर पहुंच गया। इसको देखते हुए पुलिस ने दोनों तरफ यातायात को रोक दिया। साथ ही सड़क में गिरे कंटेनर को हटाने का कार्य शुरू करवाया। इसके लिए पुलिस ने लोनिवि से जेसीबी भेजने को कहा। दोपहर बाद सड़क से कंटेनर को हटा दिया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही भी बहाल हो पाई। इस दौरान वाहनों में सफर करवाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि कंटेनर को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने लोनिवि की जेसीबी की मदद ली।
विज्ञापन