फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   दियोला और जसौरगढ़ में नहीं आती घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी

दियोला और जसौरगढ़ में नहीं आती घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दियोला और जसौरगढ़ में नहीं आती घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी
cylinder - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। उपमंडल तीसा के तहत ग्राम पंचायत दियोला और जसौरगढ़ में घरेलू गैस सिलिंडर की गाड़ी न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने बताया कि दो पंचायतों में करीब पांच सौ घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। जबकि भारत गैस एजेंसी के इससे भी कम उपभोक्ता है। बावजूद इसके दो बार गाड़ी आती हैं। मगर इंडेन गैस की गाड़ी न आने के चलते उन्हें दिक्कतें पेश आ रही है।

इंडेन गैस का सिलिंडर खत्म होने पर उन्हें कई किलोमीटर दूर तीसा जाना पड़ता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इस बारे वह कई बार गैस एजेंसी प्रबंधन से आग्रह कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर घरेलू गैस उपभोक्ताओं में काफी रोष है। पंचायत प्रधान गगन कुमारी, दियोला पंचायत प्रधान पदमू देवी, दीवान चंद, कर्म सिंह, सुभाष कुमार, रिंकू कुमार, विनोद कुमार, लेखराज, तिलक राज, होशियार सिंह, नानक चंद और संजय कुमार ने बताया अगर इस माह से इंडेन गैस की गाड़ी गैस आपूर्ति के लिए नहीं पहुंचती है तो वह इस बारे में उपायुक्त चंबा को ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed