{"_id":"59fc76884f1c1bcf538baaa0","slug":"141509717640-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डल्ली से न्याग्रां मार्ग पर पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डल्ली से न्याग्रां मार्ग पर पड़े गड्ढे
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)।
डल्ली से न्याग्रां तक 22 किमी सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। सड़क पर बिछाई तारकोल उखड़ चुकी है। गड्ढों की भरमार है। वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है। सात महीने पहले सड़क के कुछेक भाग पर तारकोल डाली गई थी जोकि पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क पर धूल मिट्टी की भरमार हो चुकी है।
स्थानीय निवासी अजय कुमार, संजय कुमार, नरेश कुमार, चैन सिंह, योग राज, कमल कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, केवल व रवि कुमार ने बताया कि उपरोक्त सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है।
वाहन चालकों समेत राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। सड़क की हालत को सुधारने के लिए कई मर्तबा संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया परंतु अभी तक सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है। उन्होंने कहा कि सड़क में गड्ढों की वजह से वाहन हादसे का भी खतरा बना हुआ है। गड्ढों के बचते-बचते कई बार वाहन आपस में भी टकरा चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि उपरोक्त सड़क की हालत को जल्द से जल्द सुधारा जाए।
विज्ञापन
.....
सड़क को ठीक करने का कार्य प्रगति पर: अजय नाग
सहायक अभियंता अजय नाग ने बताया कि डल्ली-न्याग्रां सड़क को ठीक करने का कार्य चल रहा है। सड़क के खराब हो चुके भाग को शीघ्र ही ठीक किया जाएगा। इसके लिए थोड़ा समय लग सकता है।
000