फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   140 ITI trainees will show their skills in state level games

Chamba News: राज्य स्तरीय खेलों में हुनर दिखाएंगे 140 आईटीआई प्रशिक्षु

Tue, 02 May 2023 09:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
140 ITI trainees will show their skills in state level games
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में जिला चंबा के विभिन्न संस्थानों से 140 महिला/पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलबा बिखेरने के लिए उत्सुक हैं। राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आठ मई से शुरू होकर 29 मई तक सुंदरनगर, बिलासपुर और सोलन में होंगी। प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी खिलाड़ी अपने हुनर का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं। खिलाड़ियों का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बल पर हुआ है।
विज्ञापन

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुंदरनगर में 8 से 11 मई तक लड़कियों की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें जिले से 35 महिला खिलाड़ी विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगी। आईटीआई चंबा के 11 प्रशिक्षु, भरमौर से 5, लचोड़ी से 5, गरनोटा से 5, सलूूूूणी से 4, महिला आईटीआई से 3, छतराड़ी से 2 महिला खिलाड़ी शामिल रहेंगी। इसी क्रम में लड़कों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आईटीआई बिलासपुर में 15 से 18 मई तक होंगी। इसमें जिले से 35 पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। आईटीआई सोलन में लड़कों की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिताएं 23 मई से 25 मई तक होंगी। सोलन आईटीआई में ही महिलाओं की 27 से 29 तक राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। कुल मिला कर राज्यस्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए 35-35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

जिला खेल प्रभारी मनोज कुमार और जिला खेल समन्वयक वेद प्रकाश ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई चंबा के प्राचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने दावा किया कि राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में चंबा के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed