{"_id":"5a75c69c4f1c1b93268b8117","slug":"121517667996-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां से पुराना बस स्टैंड तक चलाई जाए बसेंं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां से पुराना बस स्टैंड तक चलाई जाए बसेंं
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
hrtc
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत करियां का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने करियां से पुराना बस स्टैंड के लिए बस सेवा शुरू करनेे की मांग की। पूर्व वार्ड सदस्य संजीव कुमार, ओम प्रकाश, प्रेमो राम, नरेश कुमार, सीमा देवी, बबली देवी, नीलम देवी, नेहा हितैषी, रेखा कुमारी, कमल कुमार, बृजलाल, इसरो, अशोक कुमार, सिट्टु, मिस्सो, पूजा देवी और सुभाष कुमार ने बताया कि कसाकड़ा में नए बस स्टैंड का निर्माण होने के बाद करियां क्षेत्र की बसें नए बस स्टैंड तक चलाई जा रही हैं। इससे लोगों को पुराने बस स्टैैंड, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पैदल जाना पड़ रहा है। लोकल बसों का रूट करियां से पुराना बस स्टैंड न होने से बच्चों को भी पैदल ही स्कूल जाना पड़ता है। करियां से पुराना बस स्टैंड तक बस चलाने के लिए ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक में सभी ग्रामीणों ने सहमति दी है। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग की है करियां से पुराना बस स्टैंड तक बसें शुरू करवाई जाएं। ताकि लोगों और स्कूली बच्चों को आवाजाही की सुविधा मिल सके।