{"_id":"59fa06334f1c1bc9678b8dcc","slug":"121509557811-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांघी ने पनेला और हिमालयन ब्वॉयज ने संधी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांघी ने पनेला और हिमालयन ब्वॉयज ने संधी को हराया
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जांघी ने पनेला, हिमालयन ब्वॉयज ने संधी को हराया
चौगान में ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगितामें हुए रोमांचक मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान मैदान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में जांघी ने पनेला की टीम को 43 रनों से हराया। दूसरे मैच में हिमालयन ब्वॉयज ने संधी इलेवन को छह विकेट से मात दी। पहले मैच में जांघी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवरों में 123 रन बनाए। इसमें सन्नी ने 27 और टिंकू ने 26 रनों की पारी खेली। पनेला की ओर से शालू और सन्नी ने एक-एक विकेट झटका। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनेला की टीम अस्सी रनों पर ही आल आउट हो गई। पनेला की ओर से दीपू ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। जांघी की ओर से इसरो ने तीन, रिंकू ने दो, अजय और सन्नी ने एक-एक विकेट चटकाया। जांघी की टीम ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। दूसरे मैच में संधी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक जग्गु ने 35 और बिट्टू ने 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन ब्वॉयज की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सर्वाधिक लक्की ने 32 और अजय और अभि ने 25-25 रन बनाए। इस जीत के साथ दोनों टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजक राजीव सहगल ने दी।