{"_id":"59f882034f1c1b78548ba1d3","slug":"121509458435-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण बोर्ड ने डलहौजी व खज्जियार में काटे होटलों के पानी व बिजली के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण बोर्ड ने डलहौजी व खज्जियार में काटे होटलों के पानी व बिजली के कनेक्शन
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पर्यटन नगरी डलहौजी और खज्जियार के चार होटलों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए हैं। इसमें तीन होटल डलहौजी और एक होटल खज्जियार का है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की अवहेलना करने पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद डलहौजी और खज्जियार के होटलों मालिकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नियमों की अवहेलना करने पर डलहौजी के कुछ निजी होटलों के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटन नगरी डलहौजी में नियमों को दरकिनार करने वाले निजी होटलों की बिजली और पानी के कनेक्शन भी कटने वाले है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन होटलों को समय-समय पर औपचारिकताएं पूरी करने के बारे में नोटिस भी जारी किए हैं। मगर होटल संचालक इन पर उचित कदम नहीं उठा रहे हैं। ऐसे में तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ऐसे होटलों पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण ने होटल मालिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
इनसेट
बिजली और पानी के कनेक्शन काटे : एसके धीमान
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशाषी अभियंता एसके धीमान ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों की अवहेलना करने वाले डलहौजी के तीन होटलों और खज्जियार के एक होटल के पानी और बिजली के कनेक्शन काट दिए। उन्होंने डलहौजी और खज्जियार में जिन होटलों ने औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं उनसे जल्द औपचारिकताओं को पूरा करने को कहा गया है। नियमों की अवहेलना करने वाले होटल मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन