Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   120 farmers in Kamla-Garnota to receive irrigation facilities

Chamba News: कामला-गरनोटा के 120 किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

Tue, 24 Nov 2026 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
120 farmers in Kamla-Garnota to receive irrigation facilities
सिहुंता (चंबा)। कामला और गरनोटा पंचायतों के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र के करीब 120 किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में चेकबंदी निर्माण की योजना बनाई गई है। इस कार्य पर करीब 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत त्रंगणा-गरनोटा-लाहड़ू-बालू-कामला क्षेत्र में 2100 मीटर लंबी चेकबंदी का निर्माण किया जाएगा। इससे किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने में सुविधा मिलने के साथ कृषि उत्पादन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कामला और गरनोटा पंचायतों के त्रंगणा, गरनोटा, लाहड़ू, बालू और कामला गांव के किसान मुख्य रूप से धान, गेहूं और विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं। यहां उत्पादित देहरादूनी बासमती चावल का निर्यात भी किया जाता है। सिंचाई सुविधा बेहतर होने से किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ नकदी फसलों की पैदावार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। वर्तमान में सिंचाई के लिए खग्गल सिंचाई कूहल के पानी का उपयोग किया जाएगा। चेकबंदी बनने से पानी के बेहतर प्रबंधन और खेतों तक इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान कुलभूषण उपमन्यु, माधो राम, सुरेंद्र सिंह, कर्म चंद, भीम सिंह और महिंद्र सिंह खेती-बागवानी से जुड़े हैं। किसान भिंडी, फूलगोभी, फ्रासबीन, बीन्स, टमाटर, मटर और सरसों जैसी फसलें उगाते हैं। वहीं, कामला पंचायत में सेब के पौधे भी रोपित किए गए हैं। ऐसे में सिंचाई सुविधा का विस्तार होने से खेती के साथ बागवानी को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होना खेती की पैदावार बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है। चेकबंदी निर्माण से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलने के साथ कृषि गतिविधियों को नई दिशा मिल सकती है। इससे किसानों की आय बढ़ाने के प्रयासों को भी बल मिलेगा। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता केशव ने बताया कि चेकबंदी निर्माण 20 नवंबर से आरंभ हैं। दो माह के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed