फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा में 22 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा

चंबा में 22 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा

Sun, 29 Oct 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में 22 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा बाल विद्यालय चंबा में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के बाद छात्र अमर उजाला टीम व अध्यापकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में किया गया। इस परीक्षा में जिला भर से 22 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा की समयसारणी दस बजे से 11.30 तक रही। परीक्षा के लिए जहां जिला मुख्यालय के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किया था तो वहीं चुराह क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल तीसा और हिमगिरी के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई। परीक्षा के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. पीके गुप्ता ऑब्जर्वर के रूप में मौजूद रहे। परीक्षा के दौरान तमाम व्यवस्थाएं मनु चौणा ने बनाई। परीक्षा के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे से प्रश्नों पर चर्चा भी की। साथ ही वह अपने अंक का जोड़ करते हुए भी नजर आए। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन हर साल परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके चलते छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह रहता है। इस साल भी पूरे प्रदेश में करीब चार सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र पूरे प्रदेश में बनाए गए थे। इस परीक्षा का आयोजन चंबा में सफल रहा।

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय : डॉ. पीके गुप्ता
छात्रवृत्ति परीक्षा में बतौर ऑब्जर्वर मौजूद रहे डॉ. पीके गुप्ता ने अमर उजाला के इस प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए बेहतरीन योजना है। इस योजना के मेधावी छात्र-छात्राओं को जो स्कॉलरशिप मिलेगी, उसका वे पढ़ाई के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


छात्रों में था उत्साह : विकास महाजन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के प्रधानाचार्य विकास महाजन ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं के आयोजन से बच्चों का ज्ञानवर्धन होता है। स्कूली बच्चों के ज्ञान वर्धन के लिए स्कूल स्तर पर भी कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा दो वर्गों में थी। इस परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों ने दी परीक्षा
हरजोत सिंह, यशपाल कुमार, रंजीत शर्मा, शीतल कुमारी, राहुल भारद्वाज, हर्ष सूर्यवंशी, जतिन कुमार, बृजेश कुमार, नारायण सिंह, बबीता कुमारी, चंदन गुप्ता, अर्पिता गुप्ता, संगीता कुमारी, साक्षी कुमारी, नेहा, शीना कौशल, दर्शना देवी, साहिल शर्मा, रीना कुमारी, जया ठाकुर, अंजली वरिष्ठ और ललित कुमार ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed