फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   थुलेरा में भूस्खलन से ढहा घर, सामान भी दबा

थुलेरा में भूस्खलन से ढहा घर, सामान भी दबा

Tue, 21 Aug 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
थुलेरा में भूस्खलन से ढहा घर, सामान भी दबा
landslide - फोटो : demo pic

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरोटी के थुलेरा गांव के साथ पहाड़ी पर भूस्खलन होने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। मकान पर मलबा गिरने से इसके भीतर रखा सारा सामान दब गया है। मंगलवार सुबह यह घटना घटी। गनीमत रही कि हादसे के समय घर के भीतर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। अन्यथा जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था। भगत राम पुत्र नारंग ने मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना एसडीएम सलूणी को दी। इसके साथ ही प्रशासन से सहायता राशि देने की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार थुलेरा गांव के पास पहाड़ी से पिछले कई दिनों से भूस्खलन हो रहा था। इसके चलते भगत राम ने परिवार सहित पड़ोसी के घर में शरण ले रखी थी। पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से मलबा उनके घर के ऊपर कभी भी गिर सकता था। मंगलवार तड़के अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। इससे भारी मात्रा में मलबा उनके घर के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


इससे मकान के दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। इसमें कमरों में रखा सामान भी मलबे के नीचे दब गया। मकान क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित परिवार को लंबे समय तक पड़ोसी के घर में शरण लेनी पड़ेगी। इसलिए प्रशासन को जल्द उन्हें सहायता राशि प्रदान करनी होगी। ताकि वह अपने घर की क्षति को ठीक कर सके। एसडीएम सलूणी विजय धीमान ने बताया कि कानूनगो को घर को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट बनने के बाद प्रभावित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed