फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   4-9-14 का लाभ व पुरानी पेंशन प्रणाली की जाए बहाल

4-9-14 का लाभ व पुरानी पेंशन प्रणाली की जाए बहाल

Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
4-9-14 का लाभ व पुरानी पेंशन प्रणाली की जाए बहाल
4-9-14 का लाभ और पुरानी पेंशन प्रणाली की जाए बहाल
विज्ञापन

जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की चंबा में आयोजित बैठक में उठाई मांग
बैठक में विभिन्न ब्लॉकों में तैनात किए कार्यकारी अध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रधान अजय जरयाल ने की। बैठक में महासंघ के सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बढ़-चढ़ भाग लिया। इसमें कर्मचारी हित के विभिन्न मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी रणनीति भी बनाई गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश की नई सरकार और विधायकों को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जाहिर की कि नई सरकार कर्मचारी महासंघ की समस्त मांगों को प्रमुखता के साथ पूरा करेगी। बैठक के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 4-9-14 का लाभ पिछली सरकार ने बंद कर दिया है। इसके चलते कर्मचारियों को परेशानियां पेश आ रही है। पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उक्त लाभ को बहाल किया जाए। महासंघ ने नई सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन प्रणाली को भी शीघ्र बहाल किया जाए। बैठक में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए स्थायी बनाने, लैब असिस्टेंट की वेतन विसंगति (ग्रेड पे) दूर करने, आईपीएच विभाग के कर्मचारियों की डीपीसी न होने के बारे में विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही सरकार से गुहार लगाई गई कि मांगों को बिना विलंब पूरा किया जाए। ताकि कर्मचारी वर्ग की दिक्कतें कम हो सके। बैठक में उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह राणा, महासचिव ज्ञान ठाकुर, मैहला ब्लॉक अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, भरमौर अध्यक्ष दिलीप चाढ़क, सिहुंता के करनैल सिंह, तीसा के भूपेंद्र ठाकुर, डलहौजी के मनजीत अरोड़ा, नरेश शर्मा, महिंद्र पुरी, धर्मेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश और चमन लाल भरमौरी मौजूद रहे। यह जानकारी प्रवक्ता अशोक कुमार टंडन ने दी। इसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने उपायुक्त हरिकेश मीणा से शिष्टाचार भेंट की।

बैठक में चुने गए ब्लॉक अध्यक्ष
बैठक के दौरान विभिन्न ब्लॉकों में खाली पड़े पदाधिकारियों के पद पर नई नियुक्ति हुई। इसमें डलहौजी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत अरोड़ा, सलूणी ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश कुमार, चंबा से कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र और महासचिव महेंद्र पुरी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed