फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

नेपाल बाढ़ के ताजा अपडेट: लापता भारतीयों की पहचान के लिए भारत में होगी डीएनए जांच, 1259 पहुंचा मौत का आंकड़ा

Fri, 04 Sep 2026 09:34 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 04 Sep 2026 09:34 AM IST
खास बातें

नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस भीषण त्रासदी को झेलने वाले अब मानसिक रूप से पीड़ा झेल रहे हैं, जिसमें बच्चे से लेकर बड़े भी शामिल है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। यहां पढ़ें, नेपाल त्रासदी से जुड़े सभी अपडेट्स...
 

विज्ञापन
nepal flash flood live update death balen shah statement toll increase mea says about DNA profiling
नेपाल बाढ़ त्रासदी लाइव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:34 AM, 04-Sep-2026

भारत ने राहत सामग्री की नई खेप भेजी, 21.5 टन सामान लेकर पहुंचे दो C-130J विमान

  • भारत ने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री की नई खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 21.5 टन राहत सामग्री लेकर भारतीय वायुसेना के दो सी-130J विमान काठमांडो पहुंच गए हैं। इस खेप में जरूरी राहत सामान के साथ फोरेंसिक किट और मेडिकल सप्लाई भी शामिल हैं।
  • नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। भारत लगातार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत सामग्री और जरूरी सहायता पहुंचा रहा है। नई खेप के जरिए बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ शवों की पहचान की प्रक्रिया में भी मदद मिलेगी।
09:28 AM, 04-Sep-2026

पीड़ितों के शवों की पहचान की प्रक्रिया पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में भारतीय दूतावास ने 26 अगस्त की बाढ़ के पीड़ितों के शवों की पहचान की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पहले ही साझा की थी। इसी प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने भारत में डीएनए प्रोफाइलिंग की सुविधा देने का फैसला किया है। नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार पहचान के लिए ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा सकती है, हालांकि इसके लिए नेपाल की ओर से बताए गए तकनीकी मानकों का पालन करना होगा। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर +977 9841 6160 95 जारी किया गया है। तैयार डीएनए प्रोफाइल और नेपाल पुलिस द्वारा मांगी गई शुरुआती जानकारी ईमेल dnacodis@nepalpolice.gov.np पर भेजी जा सकती है। समन्वय के लिए इसकी एक प्रति भारतीय दूतावास के ईमेल eoikathmandufloodsupport@gmail.com पर भी भेजी जा सकती है। यह बाढ़ नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन से शुरू हुई थी, जिसने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई शहरों और गांवों में भारी तबाही मचाई।
विज्ञापन
09:19 AM, 04-Sep-2026

नेपाल बाढ़ के ताजा अपडेट: लापता भारतीयों की पहचान के लिए भारत में होगी डीएनए जांच, 1259 पहुंचा मौत का आंकड़ा

बाढ़ के बाद लापता लोगों की पहचान में मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत में रह रहे लापता लोगों के प्रथम श्रेणी के जैविक रिश्तेदारों का डीएनए प्रोफाइल तैयार कराया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय और राज्य स्तर की फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के साथ राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और डीएनए प्रोफाइलिंग की सुविधा वाली एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रथम श्रेणी के रिश्तेदारों में पिता, मां, बेटा, बेटी या भाई-बहन के जैविक नमूने लिए जा सकेंगे। यह व्यवस्था नेपाल में मिले अज्ञात शवों की पहचान की प्रक्रिया को तेज करने के लिए की गई है। नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 1,259 हो गई है, जबकि 12 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है और करीब 5,000 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed