{"_id":"59762f5d4f1c1b45628b479e","slug":"111500917597-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिंजर मेले में चंबा के कलाकारों से भेदभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिंजर मेले में चंबा के कलाकारों से भेदभाव
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह, सचिव दिनेश शर्मा और भाजयुमो अध्यक्ष विनायक रैणा ने सरकार और प्रशासन पर चंबा के कलाकारों से भेदभाव करने का आरोप लगाया है। मिंजर मेला की सांस्कृतिक संध्याओं में चंबा के लोक गायकों को इस बार मंच से दूर रखा गया है। पंजाबी कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें मिंजर मेले में लगातार तीसरी बार बुलाया गया। पंजाबी गायक के बजाय लोगों ने पहाड़ी कलाकारों को तवज्जो दी। चंबा के लोक गायक पियूष राज को प्रशासन ने मिंजर मेले में मंच तक देना मुनासिब नहीं समझा। पियूष राज दूरदर्शन से लेकर कई कार्यक्रमों में अपनी आवाज का लोहा मनवा चुके हैं। सरकार अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए निम्न स्तर के कलाकार मिंजर मेले में आमंत्रित कर रही है। स्टार नाइटों में उन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है जिनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई वजूद नहीं है। चंबा में पिछले कुछेक सालों से मिंजर के कलाकारों का स्तर गिरता जा रहा है। भाजपा चंबा वासियों के साथ प्रशासन का सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसको लेकर जल्द ही भाजपा प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव करेगी।