{"_id":"628a70562111f548f56685d0","slug":"11-cowsheds-burnt-to-ashes-17-cattle-burnt-alive-chamba-news-sml4097073103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगी आग, 17 पशुओं की जिंदा जलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में लगी आग, 17 पशुओं की जिंदा जलने से मौत
विज्ञापन
खैरी क्षेत्र के तहत आते गांव खाजुरा में आग लगने से जलती गोशाला।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत(चंबा)। खैरी क्षेत्र के खाजुरा गांव में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब 11 गोशालाओं में अचानक आग लग गई। आग ने गोशालाओं को चारों तरफ से घेर लिया है। इस कारण 17 मवेशी जिंदा जल गए।
मामले की सूचना मिलते ही अग्निशमन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय टीम ने आग पर काबू पाया। इस घटना में प्रारंभिक तौर पर करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान आंका जा रहा है। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान रिपोर्ट तैयार की।
वहीं, प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मौके पर ही फौरी राहत प्रदान की। इस अग्निकांड में तीन स्टोर भी जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गए हैं। आग की इस घटना में में कर्मचंद, रमेश कुमार, हेम राज, शमशेर सिंह, देस राज, मान सिंह, पूर्ण चंद, दलीप कुमार, सुषमा देवी, संतोष कुमारी और निशु बाला की गोशालाओं में मवेशियों की मौत हुई है। आग इनती भयानक थी कि लोगों को अपने मवेशियों को निकालने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया। मगर तब तक पशुओं की मौत हो चुकी थी। प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। वहीं, प्रशासन की मानें तो नुकसान के आधार पर प्रभावित को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। नायब तहसीलदार भलेई देसी राम का कहना है कि आग से करीब साढे़ छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कहा कि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कहा कि जांच की जा रही है।