{"_id":"65edbe23af152b4a4e0ba16b","slug":"108-ambulances-echoing-sound-mother-and-child-both-healthy-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120218-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Sun, 10 Mar 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
थरोटा गांव की गर्भवती महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाते समय शुरू हो गई थी प्रसव पीड़ा
ईएमटी और पायलट ने मेडिकल कॉलेज जाते समय बीच रास्ते में करवाया सफल प्रसव
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबुलेंस जीवनदायिनी साबित हो रही है। 108 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट जच्चा-बच्चा की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार शाम को सामने आया। शाम करीब 5:00 बजे सुमन देवी पत्नी लेखराज गांव थरोटा डाकघर साच को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की ईएमटी अंजना कुमारी ने गर्भवती महिला समेत परिजनों को एंबुलेंस में बैठाया और मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रवाना हो लिए। कुछ ही दूर पहुंचने पर गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी और पायलट अजीत कुमार ने एंबुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। ईएमटी ने वरिष्ठ चिकित्सक से बात की और महिला का प्रसव करवाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस से जच्चा-बच्चा दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया। जच्चा-बच्चा दोनों यहां भर्ती र्हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल हैं।
--