{"_id":"5b3e502c4f1c1b55238b4a9a","slug":"101530810412-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलूणी कॉलेज में एसएफआई ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलूणी कॉलेज में एसएफआई ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। सलूणी कॉलेज में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर एसएफआई इकाई ने वीरवार को परिसर में प्रदर्शन किया। इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने के बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर एसडीएम सलूणी को एक ज्ञापन दिया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि जल्द छात्रों की समस्याएं हल नहीं हुई तो एसएफआई कॉलेज में भूख हड़ताल शुरू कर देगी। इसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी।
एसएफआई के इकाई सचिव भवनीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि सलूणी कॉलेज में विभिन्न प्रवक्ताओं के पद खाली चले हुए हैं। जिनकी वजह से छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। कॉलेज में छात्रों को बीएससी संकाय में पढ़ने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। क्योंकि इस संकाय को पढ़ाने के लिए कॉलेज में कोई प्रवक्ता तैनात नहीं है। इसके चलते स्थानीय छात्रों को इस संकाय में पढ़ाई करने के लिए 50 किमी दूर चंबा का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के बाहर गेट का कोई प्रबंध नहीं है। इसके चलते आउटसाइडर भी कॉलेज में घुस जाते हैं। इसके अलावा कॉलेज के पुस्तकालय में किताबों की उचित व्यवस्था की जाए। कॉलेज में रूसा सिस्टम को पूर्ण रूप से खत्म किया जाए। इस मौके पर एसएफआई इकाई के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।