{"_id":"59f882074f1c1bc1678b8654","slug":"101509458439-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के खर्चे की पहली समीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों के खर्चे की पहली समीक्षा संपन्न
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
election commission
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र के पांगी उपमंडल के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सोनकर ने सोमवार को पांगी घाटी के मुख्यालय किलाड़ में बैठक का आयोजन किया। इसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीडियो सर्विलांस टीम और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भा लिया। उन्होंने कहा कि व्यय की दूसरी समीक्षा 4 नवंबर जबकि तीसरी और आखिरी समीक्षा 8 नवंबर को की जाएगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अगर कोई उल्लंघन हो रहा हो तो उनके ध्यान में लाया जाए। इस दौरान प्रत्याशियों के खर्चों की समीक्षा भी की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी पांगी ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षक किलाड़ वन विश्राम गृह के ईको हट में ठहरे हुए हैं। वे रोज सांय 4 से लेकर 5 बजे तक मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा उनके मोबाइल नंबर 80054-45564 और 89886- 62837 पर भी संपर्क किया जा सकता है ।