फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   10 people fined Rs 53,000 for extracting Kashmal roots from forest land

Chamba News: वन भूमि से कशमल की जड़ें निकालने पर 10 लोगों पर 53,000 रुपये लगाया जुर्माना

Thu, 08 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
10 people fined Rs 53,000 for extracting Kashmal roots from forest land
चंबा। वन मंडल चंबा के छतरी ब्लॉक में वन भूमि से अवैध तरीके से कशमल की जड़ों को निकालने वाले 10 लोगों को पकड़कर उन पर 53,000 रुपये जुर्माना वसूल किया है। इसके साथ इन लोगों से एक क्विंटल कशमल की जड़ें भी विभाग ने जब्त की हैं। जिन्हें बाद में विभाग नीलाम करेगा।
विज्ञापन

जब वन परिक्षेत्र मसरूंड की टीम छतरी ब्लॉक में रात को गश्त कर रही थी तो वहां पर कुछ लोग वन भूमि पर उन्हें अवैध रूप से कशमल की जड़ें निकालते हुए मिले, सबसे पहले टीम ने उन लोगों को पकड़ा। जब उनसे अवैध रूप से कशमल की जड़ों को निकालने के लिए पूछताछ की गई तो उन्होंने बेरोजगारी को कारण बताया। विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वन भूमि से किसी भी रूप में कशमल की जड़ों को नहीं निकाला जा सकता। उनके द्वारा निकाली गई जडों को उन्होंने जब्त कर लिया और उन्हें विभागीय नियमानुसार जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन


इसके साथ इन लोगों को यह भी समझाया कि कशमल की जड़ों को निकालने के लिए सरकार की तरफ से निजी भूमि में अनुमति दी गई है। उसके अलावा अन्य स्थानों पर इन जड़ों को नहीं निकाला जा सकता। विभाग की इस कार्रवाई के बाद उन सभी लोगों में डर बैठ गया है, जो किवन भूमि से अवैध रूप से कशमल की जड़ों को निकाल रहे थे। ऐसे में अब विभाग उनके खिलाफ भी कार्रवाई कर सकता है। उधर, वनमंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन भूमि से कशमल की जड़ों को निकालने वाले लोगों को जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed