{"_id":"692c4f1d4a434899c80251fc","slug":"youth-play-an-important-role-in-building-a-self-reliant-himachal-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-149379-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मनिर्भर हिमाचल निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मनिर्भर हिमाचल निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका : धर्माणी
Sun, 30 Nov 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित यूथ महोत्सव में विजेता बच्चे मुख्यातिथि के साथ। स्रोत: डीपीआरओ
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव (ग्रुप–4 थिएटर) का समापन
मंत्री ने प्रदेश भर से आईं उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित
25 कॉलेजों के युवा कलाकारों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ग्रुप-4 (थिएटर) का बिलासपुर में रंगारंग समापन हुआ। मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए छात्रों की उत्कृष्ट मंचीय कला और अभिनय प्रतिभा की सराहना की। इस महोत्सव में प्रदेश के 25 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
धर्माणी ने कहा कि देश का वास्तविक निर्माता युवा वर्ग है, और आत्मनिर्भर हिमाचल के साथ विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, परिश्रम और दृढ़ संकल्प को जीवन की सफलता का मूल मंत्र मानने का आग्रह किया। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति में शॉर्टकट का कोई विकल्प नहीं होता और निरंतर प्रयास ही व्यक्ति को ऊंचाइयों तक लेकर जाता है। ऐसे युवा महोत्सव प्रतिभाशाली युवाओं को मंच देने के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और सृजनशीलता भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में बिलासपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने मंत्री का स्वागत किया और चार दिवसीय महोत्सव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। समापन से पहले प्रतिभागियों ने सामाजिक चेतना, पर्यावरण संरक्षण, लोक संस्कृति, देशभक्ति और युवाओं की चुनौतियों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिनमें हिमाचल की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम देखने को मिला।
इनसेट
प्रतियोगिताओं के परिणाम
बिलासपुर कॉलेज के विवेक कुमार श्रेष्ठ अभिनेता, चुवारी कॉलेज की पलक श्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं। वन–एक्ट प्ले में सीमा कॉलेज रोडू़, चौड़ा मैदान कॉलेज शिमला दूसरे, आनी कॉलेज और धर्मशाला कॉलेज तीसरे स्थान पर रहे। स्किट में चुवारी कॉलेज ने पहले, बिलासपुर कॉलेज ने दूसरा और राजगढ़ कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माइम में पालमपुर कॉलेज ने पहला, सोलन कॉलेज ने दूसरा और बिलासपुर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिमिक्री में सोलन कॉलेज ने पहला, फाइन आर्ट्स कॉलेज शिमला ने दूसरा और धर्मशाला कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।