फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youngsters are sweating profusely in the field in pursuit of khaki.

Bilaspur News: खाकी की चाह में युवा मैदान में खूब बहा रहे पसीना

Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youngsters are sweating profusely in the field in pursuit of khaki.
बिलासपुर के लुहणू मैदान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यास करते युवा । संवाद
-लुहणू मैदान में 20 फरवरी से शुरू होगी ग्राउंड परीक्षा
विज्ञापन

-4934 लड़के और 1977 लड़कियों ने किया है आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भर में युवा खाकी पहनने के लिए मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। लुहणू मैदान में भी युवा दिन भर अभ्यास कर रहे हैं। लुहणू मैदान में ही 20 फरवरी से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी।

इस बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा में बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों को 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। लड़कों को 1500 मीटर 5:30 मिनट में पूरी करनी होगी। इससे पहले इसमें 6:30 मिनट का समय दिया जाता था। वहीं इस बार 100 मीटर दौड़ को भी शामिल किया गया है, लड़कों को यह दौड़ 14 और लड़कियों को 17 सेकेंड में पूरी करनी होगी। ऊंची कूद को भी बढ़ाया गया है। नई शारीरिक दक्षता परीक्षा को देखते हुए युवा जमकर अभ्यास कर रहे हैं। जिला खेल विभाग की ओर से युवाओं को सिंथेटिक ट्रैक में अभ्यास करने के लिए अनुमति दी है, जहां पर युवा निर्धारित समय पर अभ्यास कर रहे हैं। बिलासपुर में 20 से 25 फरवरी तक यह शारीरिक दक्षता परीक्षा चलेगी। जिले में 4934 लड़कों और 1977 लड़कियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए 20 फरवरी को 1500 लड़के, 21 फरवरी को 1500 लड़के, 22 फरवरी को 1500 लड़के, 23 फरवरी को 434 लड़के और 1066 लड़कियां और 24 फरवरी को 911 लड़कियां दमखम दिखाएंगी। संबंधित विभाग की ओर से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पुलिस विभाग की ओर से भी भर्ती को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती मैदान को पुलिस विभाग दो दिन पहले अपने कब्जे में लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed