{"_id":"679f5b6fe337b6aea9030eb2","slug":"woman-injured-after-falling-from-tree-dies-during-treatment-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131335-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेड़ से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत
Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर में 11 दिन से चल रहा था उपचार
- गेहड़वीं के जज्जर गांव की रहने वाली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेड़ से गिरकर घायल हुई एक महिला की उपचार के दौरान के मौत हो गई। उपमंडल झंडूता के गेहड़वीं क्षेत्र के जज्जर गांव की इस महिला का उपचार 11 दिन से एम्स बिलासपुर में चल रहा था। शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जज्जर गांव की विद्या देवी (50) पत्नी सुरजीत सिंह 20 जनवरी को अपने घर के पास चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान पैर फिसला और पेड़ से गिर गईं। घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें एम्स पहुंचाया गया। हादसे के बाद से ही वह एम्स में उपचाराधीन थीं । शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। झंडूता पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।