फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   When Sagar Raj did not agree even after the request

Bilaspur News: विनय के बाद भी जब नहीं माने सागर राज

Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
When Sagar Raj did not agree even after the request
डियारा में आयोजित रामलीला का दृश्य। संवाद
प्रभु श्री राम ने क्रोध में आकर सागर को सुखाने का लिया संकल्प
विज्ञापन

दूसरे दृश्य में दिखाई रामेश्वरम की स्थापना और भगवान शिव की उपासना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में चल रही रामलीला में पहले दृश्य में भगवान राम की सागर राज से भेंट को दर्शाया गया। अनुनय विनय के बावजूद जब सागर राज ने मार्ग देने से इनकार किया तो प्रभु राम अपने क्रोध से सागर को सुखाने का संकल्प लेते हैं। इस पर सागर राज भयभीत होकर प्रकट हुए और विनती की कि ऐसा न करें, क्योंकि इससे प्रकृति और सभी जीव-जंतु प्रभावित होंगे।

सागर राज ने यह भी बताया कि राम सेना के नल और नील विशेष शक्ति वाले योद्धा हैं, जिनके द्वारा फेंके गए पत्थर पानी में नहीं डूबते। इस कारण से सेतुबंध का कार्य उन्हीं के सहयोग से संभव है। दूसरे दृश्य में रामेश्वरम की स्थापना और भगवान शिव की उपासना के बाद लंका पर आक्रमण की विधिवत घोषणा की गई। तीसरे दृश्य में रावण द्वारा प्रभु राम की पैरवी करने पर विभीषण को दरबार से निष्कासित किया जाता है। चौथे दृश्य में भगवान राम अपने भाई कुंभकरण को रत्न गुहा से उठाने के प्रयास में दिखाई दिए। पांचवें दृश्य में बाली के पुत्र अंगद प्रभु राम के दूत बनकर रावण की सभा में माता सीता को लौटाने का आग्रह करते हैं, लेकिन रावण उनका तिरस्कार करते हुए उन्हें वापस भेज देता है। इस संध्या के मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता पठानिया रहीं। दर्शकों ने मंचन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed