फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Weekly teacher development program organized at Shiva Pharmacy

Bilaspur News: शिवा फार्मेसी में साप्ताहिक शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन

Thu, 06 Jun 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Weekly teacher development program organized at Shiva Pharmacy
-नवीनतम शैक्षिक और तकनीकी उपकरणों के उपयोग करने की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा फार्मेसी संस्थान में साप्ताहिक शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीनतम पेडगोजिकल उपकरणों और तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में डॉ. विनोद गौतम, डॉ. अवनीत गुप्ता, डॉ. आंचल शर्मा, डॉ. पूनम शर्मा, करण शर्मा और मनीषा गौतम प्रमुख वक्ता हैं। सभी वक्ता अपने विशेष अनुभवों और विशेषज्ञता के माध्यम से शिक्षकों को प्रेरित करेंगे। साथ ही नवीनतम शैक्षिक और तकनीकी उपकरणों के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में रोटरी इवैपोरेटर, एचपीएलसी, कार्ल फिशर, बायोकेमिस्ट्री विश्लेषक और डिसोल्यूशन उपकरणों का उपयोग करते हुए हाथों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे शिक्षकों को व्यावसायिक और औद्योगिक अनुभव प्राप्त होगा। इससे उनकी क्षमताएं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, व्यक्तिगत गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और अनुभवों का आदान-प्रदान करने का मौका मलेगा। शिवा फार्मेसी संस्थान के प्रबंधक निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा और प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने संकाय सदस्यों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह कार्यक्रम वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा आयोजित किया जा रहा है जो कि नए आने वाले शिक्षकों के पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उन्हें अपने छात्रों को बेहतर शिक्षित करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed