फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   We will never forget the moments we spent in school.

Bilaspur News: भुलाए नहीं भूलते वे पल जो स्कूल में हमने गुजारे थे

Thu, 07 Dec 2023 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
We will never forget the moments we spent in school.
- बलोही स्कूल में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलोही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कवि सम्मेलन और
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेजर लेख राम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विद्यार्थियों ने नाटी, बिलासपुरी नृत्य, लघु नाटिका, लोकगीत और योग की प्रस्तुति दी। वहीं, जिले भर से आए साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी कविता पाठ में भाग लिया। मंच संचालन साहित्यकार मीना चंदेल ने किया। साहित्यकार शीला सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा तुम्ही देश का गौरव बच्चों तुमसे ही अभिमान। कविता सिसोदिया की पंक्तियां थी भुलाए नहीं भूलते वे पल जो स्कूल में हमने गुजारे थे। पूनम शर्मा की पंक्तियां थी करते हैं जो जीत के साथ हार को भी सहर्ष स्वीकार करते। रविंद्र कुमार शर्मा की पंक्तियां थी देखता हूं गली के नुक्कड़ पर हर रोज चार-पांच काले कलूटे छोटे बच्चों की टोली। रविंद्र भट्टा की पंक्तियां थी लौटा दो कोई मेरा बीता समय। एन आर हितैषी की पंक्तियां थी एक नन्ही सी परी मेरी नजरों में आती है कुछ बीनती कूड़े से पेट को रोटी जुटाती है। अनीश कुमार की पंक्तियां थी दो महीने रियां छुट्टियां। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुखदेव रत्न, दिलीप सिंह, सत्य शर्मा, नीना शर्मा, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि बच्चों को प्रेरित करने और मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में करवाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed