{"_id":"656dc7f07e1443752a0a2754","slug":"ways-to-prevent-aids-shown-in-swarghat-and-zakatkhana-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-9621-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वारघाट और जकातखाना में एड्स से बचाव के बताए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वारघाट और जकातखाना में एड्स से बचाव के बताए तरीके
विज्ञापन
घुमारवीं के कलाकारों ने संगीत और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति और स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने स्वारघाट और जकातखाना में कार्यक्रम का आयोजन किया। नटराज कला मंच घुमारवीं के कलाकारों ने एड्स की रोकथाम के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
कलाकारों ने पहाड़ी संगीत और नुक्कड़ नाटक से लोगों को बचाव के तरीके बताए। लोगों को बताया कि एड्स के बारे में परामर्श और उपचार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से आग्रह किया कि इस बीमारी के बारे में जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें। कलाकारों में रामलाल पाठक, प्रकाश चंद, शर्मा, जगदीश कुमार, नीलकमल, रितेश कौंडल, देव लखनपाल, कौशल्या कश्यप, पूजा कुमारी, रीमा भारद्वाज, नरेश सोनी और ग्रुप लीडर फूला चंदेल ने प्रस्तुति दी। उन्होंने लोगों को एड्स की रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्कर कंचन कुमारी, कोमल कुमारी, मीना कुमारी और उर्मिला देवी मौजूद रहीं।