फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water supply is not happening in Sai Kharsi School

Bilaspur News: साई खारसी स्कूल में नहीं हो रही पानी की सप्लाई

Mon, 24 Apr 2023 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
Water supply is not happening in Sai Kharsi School
-लोगों का कहना, वार्ड गार्ड की लापरवाही से पानी आपूर्ति की हो रही समस्या
विज्ञापन

-विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने सौंपा शिकायत पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की राजकीय उच्च पाठशाला साई खारसी में पानी की आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल और इसके साथ लगते घरों में पानी की आपूर्ति उचित ढंग से नहीं हो रही, यह वाटर गार्ड की लापरवाही का नतीजा है। स्कूल में तैनात चपरासी और सेवादार को आधा किलोमीटर दूर हैंडपंप से स्कूल में पानी लाना पड़ रहा है।

शिकायत पत्र में स्थानीय निवासी नंदलाल, रोशनी देवी, गीता देवी, आरती शर्मा और प्रेमलाल ने बताया कि स्कूल में पानी की आपूर्ति लाड़ाघाट टैंक से होती है। इस टैंक पर तैनात वाटर गार्ड लापरवाही से कार्य करता है। वहीं प्राथमिक केंद्र पाठशाला के मुख्याध्यापक की ओर से भी अधीक्षण अभियंता बिलासपुर को इसके बारे में अवगत करवाया गया है। मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने बताया कि स्कूल में 70 बच्चे पढ़ते हैं। जब कर्मचारियों को समस्या के बारे में बताया जाता है तो वह आकर पानी आपूर्ति बहाल कर देते हैं, लेकिन अगले दिन फिर वही समस्या हो जाती है। उन्होंने मांग रखी कि स्कूल में पानी की आपूर्ति के लिए अलग पानी की पाइप बिछाई जाए, जिससे किसी और को कनेक्शन न दिया जाए। बीडीसी सदस्य साई खारसी आत्म देव ने बताया कि वार्ड गार्ड अपनी मनमानी करता है। स्कूल के साथ लगते घरों में भी पानी की समस्या है। उन्होंने विभाग से समस्या को शीघ्र सुलझाने का आग्रह किया है। उधर अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता को समस्या को शीघ्र हल करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। स्कूल में पानी की जो भी समस्या आ रही है, उसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed